फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। जापान के एक होटल में पट्टी चंद्रवदनी के गुराई गाव निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट की मौत होने पर परिजनों ने जांच की मांग की है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए बगैर जांच के शव को स्वदेश लाने से इनकार किया है।
विज्ञापन

जापान के गंगा नहर होटल में युवक की मौत के बाद टिहरी जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है। जिला प्रशासन की ओर से उप राजस्व निरीक्षक चंद्रवदनी खेमराज बहुगुणा को गराई गाँव भेजा गया है। जहां मृतक अर्जुन सिंह के पिता मोर सिंह ने जापान में बेटे की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता ने सरकार से मामले की पूरी जांच करवाए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान दरम्यान सिंह जयाड़ा ने बताया कि गांव से एक ही परिवार के चार लोग होटल में काम करने जापान गए थे, जिनमें अर्जुन भी शामिल था। बताया कि अर्जुन के दो बड़े भाई भीम सिंह व शेरसिंह दुबई में काम करते है। घर में अर्जुन की पत्नी लीला घटना के बाद से बेसुध है। अर्जुन की 5 वर्ष की जुड़वां बेटियां हैं। दूसरी ओर उक्रांद के युवा जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें युवक की मौत की जांच करवाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें