श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्थापना दिवस के अवसर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।
सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने संगठन का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने शहर क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड, वीर चंद्र सिंह मार्ग, काला रोड, गणेश बाजार सहित विभिन्न मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्लोगन व नारों के माध्यम से युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भान सिंह नेगी ने कहा कि छात्र समाज व देश की दिशा व दशा बदल सकते हैं। इस दौरान ऋतांशु कंडारी, आशीष रावत, शैलेष मलासी, विनीत पोश्ती, शुभमदीप, नितिन झिंक्वाण, योगेंद्र सेमवाल, आदि मौजूद थे।