फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लोगों के एक लाख 40 हजार के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला पुलिस ने बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन गांवों में 95 लोगों का सत्यापन किया। लापरवाही के आरोप में 14 मकान मालिकों के एक लाख 40 हजार रुपये के कोर्ट के चालान किए गए।
थानाध्यक्ष महेश जोशी की अगुवाई में रविवार को ग्रामसभा प्रतीतनगर, खांड गांव, रायवाला गांव, गौहरीमाफी और हरिपुरकलां आदि में सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों के घर-घर पहुंचकर किराए पर रहने वालों की जानकारी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 95 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन फॉर्म भरे। थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से किरायेदार रखने के बावजूद उनकी जानकारी पुलिस को नहीं देने पर 14 मकान मालिकों के कोर्ट के चालान किए गए हैं। सोमवार को अन्य क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेराह दंपति और युवकों में मारपीट
ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में साइड देने को लेकर कार सवार दंपति का बाइक सवार दो युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में सरेराह मारपीट हो गई। झगड़ा बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव किया और पुलिस को जानकारी दी। श्यामपुर चौकी प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वाहन को साइड देने को लेकर झगड़ा हुआ था। चौकी में दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें