फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर नहीं लौट रही है नगर की पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अपर बाजार क्षेत्र में लगातार दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है तो मुख्य बाजार सहित आसपास दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। ऐसे में लोगों को हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार, बस स्टेशन, लोनिवि कालोनी, पेट्रोल पंप सहित आसपास के मोहल्लों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। नगर पंचायत की पूर्व सभासद मनोरमा देवली, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती और पूर्व छात्र नेता पंकज डिमरी आदि का कहना है कि दो दिनों से पानी नहीं आने सेे हैंडपंपों से पानी का ढुलान कर रहे हैं। हरीश सती ने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत होटल व्यवसायियों को उठाना पड़ रहा है। जलसंस्थान एक साल से अपर बाजार सहित आसपास के लोगों को दूषित पानी पिला रहा है, वहीं कालेश्वर पंपिंग योजना के बावजूद मुख्य बाजार में दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता विपिन चौहान का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों के कारण पेयजल आपूर्ति में समस्या बनी थी, जिसे दूर कर लिया गया है। जल्द पानी की आपूर्ति कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें