ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी संस्थान (सीपेट) डोईवाला के 10 जुलाई को होने वाले उदटन कार्यक्रम के बाबत शनिवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार लोगों को व्यवस्थाएं पुख्ता करने के लिए निर्देशित किया।
बता दें, सीपेट डोईवाला का शुभारंभ 10 जुलाई को प्रस्तावित है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के बाबत ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने शनिवार को सीपेट भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ओएसडी पंवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को भव्य रूप देने पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में लाने का आह्वान किया है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, राजेंद्र मनवाल, नरेंद्र नेगी, दिनेश सजवाण, प्रदीप नेगी, सुशील वर्मा, नितिन बडथ्वाल, रामकिशन, संजीव लोधी, रवि पाल, कोमल देवी, उमानंद बहुगुणा, प्रेम पुंडीर और सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।