फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव में विद्यालय में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को राजकीय आदर्श विद्यालय, गंगा भोगपुर व लैंसडौन वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में सिल्वर ओक, आंवला व बेल के पौधे लगाए गए। सहायक अध्यापक डॉ. अतुल बमराड़ा ने वन विभाग से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री फेंसिंग की मांग की है। उन्होंने बताया गया कि वन संपदा की सुरक्षा व हरियाली की बढ़ती जरूरत को देखते हुए वन विभाग की ओर से इस साल प्रत्येक बच्चे को एक पौधा उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका रोपण व रख-रखाव बच्चों को अपने घर पर करना है। इसके आधार पर विद्यार्थी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस अवसर प्रभारी प्रधानाध्यापक रेखा पुरोहित, आशा बिष्ट व धनेश्वरी रतूड़ी, वन अधिकारी राजकुमार बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें