फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी गुड टच बैड टच की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट हेल्पलाइन की ओर से शनिवार को आईडीपीएल इंटर कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं को गुड टच व बैड टच की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तौर-तरीकों के गुर-हुनर सिखाए। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बालिकाओं से घर या आसपास किसी महिला व लड़की पर अत्याचार की जानकारी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की। इस अवसर पर नेहा, रमा रावत, राजेश रानी, संगीता सागर, सीमा रानी, कमलेश कपरुवाण, अंजू रस्तोगी, भावना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दिवंगत चमोली व कबूतरी देवी को श्रद्धांजलि दी
ऋषिकेश। गढ़वाल महासभा ने ऋषिकेश प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चमोली के पिता के निधन और उत्तराखंड की लोक गायिका कबूतरी देवी के निधन पर पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित शोक सभा में महासभा के सदस्यों ने दिवंगत चमोली व कबूतरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने सीएम से लोक गायिका कबूतरी देवी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कबूतरी देवी उत्तराखंड की सबसे पहली लोक गायिका रही हैं और कबूतरी देवी ने सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहाड़ की लोक गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाई। श्रद्धांजलि सभा में कमल सिंह राणा, आरपी डंगवाल, उत्तम असवाल, अंकित नैथानी, रवि कुकरेती, रमेश लिंगवाल, मनोज नौटियाल, मनोज नेगी, प्रियंका कुकरेती, शालिनी भंडारी, शिवानी पंवार, दीपिका पंत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें