फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती/ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीएम नरेंद्र नगर लक्ष्माराज चौहान ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कांवड़ यात्रा के बाबत 18 जुलाई तक सभी इंतजाम चाक-चौबंद करने को कहा है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती नगरपालिका सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में लोनिवि, जल संस्थान, वन विभाग, पालिका, स्वास्थ्य और पुलिस आदि कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने नगरपालिका को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शौचालयों और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल संस्थान से अस्थाई पार्किंग और यात्रा मार्गों पर पेयजल के इंतजाम और सुरक्षा के बाबत अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, नेशनल हाईवे मार्ग खंड व लोनिवि को सड़कों की मरम्मत, खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की नियमित जांच के लिए निर्देशित किया है। एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों को 18 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान, सीओ नरेंद्रनगर जेपी जुयाल, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा, तहसीलदार बीएस तोपवाल, खाद्य पूर्ति निरीक्षक संतोष भट्ट, सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें