गैरसैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए व्यापार संघ ने नौ जुलाई को गैरसैंण बस स्टैंड पर दो घंटे सांकेतिक चक्काजाम का निर्णय लिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल दत्त पंत, बृजमोहन राज और विशन सिंह आदि ने बताया कि सीएचसी गैरसैंण में चिकित्सकों के पद रिक्त होने से लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर जाना पड़ रहा है। उन्होंने 4 जून को एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर चिकित्सकों की तैनाती की मांग की थी। इसके बावजूद इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहंी किए गए हैं। अब व्यापार संघ 9 जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे तक मुख्य बाजार में सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेगा।