पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समाई बोलेरो और लापता दो युवकों का शुक्रवार को छह दिन बाद भी कुछ पता नहीं लगा। पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम अलकनंदा के दोनों ओर उनकी खोज में लगी हुई है।
एक जुलाई को शाम पांच बजे पीपलकोटी निवासी देवी हटवाल और राकेश मेहरा बोलेरो से पाखी जा रहे थे, लेकिन भनीरपाणी से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गया था। तब से वाहन और युवाओं की खोज की जा रही है लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला। डीएम आशीष जोशी ने बताया कि इन दिनों अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी मिट्टीयुक्त होने से उनकी खोज में दिक्कतें आ रही हैं।