फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय अलकनंदा में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना पावर हाउस के सामने अलकनंदा में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोर का शव नदी से बरामद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढे़ पंाच बजे आदि (17) पुत्र रामप्रसाद प्रजापति निवासी गुरुद्वारा रोड अपने छोटे भाई के साथ अलकनंदा नदी में नहा रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी में उतर गया। भाई को डूबता देख छोटा भाई करन चिल्लाने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आदि की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जल पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम ने किशोर का शव अलकनंदा नदी से बरामद किया। खोज दल में कोतवाल एनएस बिष्ट सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें