गोपेश्वर। सड़क सुरक्षा को लेकर गोपेश्वर थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। बृहस्पतिवार को थाना गोपेश्वर की टीम ने नगर और आसपास के ग्रामीण मोटर मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवर लोडिंग कर रहे 60 वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करने वाले 10 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजे गए।
थानाध्यक्ष कुंदन राम ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण संपर्क मार्गों पर चल रहे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी ढोने की शिकायतें मिल रही थीं। इसको देखते हुए नगर में संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन 60 वाहन चालकों का चालन कर 7500 रुपये का राजस्व वसूला गया।