फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के घरों में घुसा सड़क का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मलबे से लोगों के घरों में रखा सामान खराब, पड़ोसियों के यहां ली शरण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
भारी बारिश के बीच समरजैंस मोटर मार्ग का मलबा डाबरा गांव स्थित हरिजन बस्ती में रहने वाले लोगों के घरों में जा घुसा। जिससे बस्ती में रहने वाले लोगों को खतरा खड़ा हो गया है। उन्हें नाते-रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ रही है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से बस्ती के ऊपर सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बस्ती निवासी शशकू दास, भज्जू दास का कहना है बीते दो दिन से मलबा बारिश के साथ लोगों के घरों में घुस रहा है। लोगों को रात जागकर काटनी पड़ रही है। मलबे से लोगों के घरों में रखा सामान भी पूरी तरह से खराब हो गया है। उन्हें पड़ोसियों के यहां शरण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक तहसील प्रशासन का कारिंदा उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। कहा यदि समय रहते मलबे को रोकने के प्रबंध नहीं किए गए तो उनके घरों को खतरा खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल ने बताया की मामले में क्षेत्रीय पटवारी को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें