फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से सुबह राहत,दिन में उमस से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी और समीपवर्ती इलाकों में मंगलवार सुबह के समय कुछ देर की रिमझिम बारिश से लोगों ने राहत महसूस की मगर दिन निकलने तक फिर से गर्मी व उमस से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में उमस, गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न स्थानों से आने वाले सैलानियों को भी तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की उम्मीद दोपहर होने से खत्म हो गई। दोपहर के समय उन्हें फिर से उमस, गर्मी से बेहाल होना पड़ा। पसीने से तर बतर लोगों को राहत पाने के लिए जहां कूलर, एसी का सहारा लेना पड़ा, वहीं कई लोगों को गंगा व सहायक नदियों के साथ ही प्राकृतिक झरनो की शरण लेनी पड़ी। बढ़ती गर्मी के चलते खासकर स्थानीय लोगों के साथ ही देश-दुनिया से यहां जुट रहे सैलानियों को भी बेहाल होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें