फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए बकरी पालन बेहतर विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जौलीग्रांट स्थित एक होटल में आयोजित बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों समेत नेपाल से आए प्रतिभागियों ने बकरी पालन के तौर तरीके सीखे। इस दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बकरियों में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी। कहा कि बकरी पालन स्वरोजगार के लिए बेहतर विकल्प है। कार्यक्रम में 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था की संचालक श्वेता तोमर, रोबिन और पैरानेट चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को बकरी पालन से जुड़े नवीनतम तौर-तरीकों से अवगत कराया। कहा कि बकरी पालन से लाभ पाने के लिए उनकी सही ढंग से देखभाल, बीमारियों और उपचार संबंधी जानकारी होनी जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों ने प्रेम एग्रो फार्म का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्हें शेड कंस्ट्रक्शन की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में नेपाल स्थित लम्की जिले के लम्की चुहा नगर पालिका के मेयर महादेव बजगै समेत जिला परिषद के नौ प्रतिभागियों और देश के विभिन्न राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, आजमगढ़ आदि स्थानों से 15 लोग शामिल हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश संगठन के राष्ट्रीय सचिव लोकेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, सर्वेश गोयल, प्रमोद कुमार यादव, मोहम्मद उमर, सुभोग देवांगन, अनिल अग्रवाल, अमित कुमार, जगमोहन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें