फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर छावनी प्रशासन, टोल की पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों और सभासदों के विरोध के बाद वापस लिया फैसला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मंगलवार को छावनी प्रशासन बैकफुट पर आते हुए टोल टैक्स की नई व्यवस्था को समाप्त कर पूर्ववर्ती व्यवस्था को लागू कर दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मालूम हो कि एक जुलाई से छावनी परिषद चकराता ने छावनी क्षेत्र की टोल व्यवस्था को निजी हाथों में दे दिया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों से भी टोल टैक्स वसूला जाने लगा था। स्थानीय दुपहिया वाहन चालकों से 14 और कार से 20 रुपये वसूले जा रहे थे। जिसका जनता ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था। छावनी सभासद भी इस व्यवस्था के विरोध में उतर आए थे। उन्होंने मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की थी। जिसके बाद मंगलवार को छावनी प्रशासन ने बैकफुट पर आते हुए टैक्स की पूर्ववर्ती व्यवस्था को लागू कर दिया। स्थानीय निवासी तीर्थ कुकरेजा, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व सभासद नैन सिंह राणा, राजवीर राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस राजीव जैन, प्रधान सुरेश थपलियाल, राजेंद्र राणा, देवेंद्र रावत, पूर्व प्रधान पप्पू राणा, गीताराम जोशी आदि का कहना है कि इस फैसले से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा था। अब पूर्व व्यवस्था के लागू होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें