फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मिले 5 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चिहिृृत राज्य आंदोलनकारी समिति ने धुमाकोट बस हादसे के जिम्मेदार संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही समिति ने दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को 5 लाख व घायलों को 2 लाख का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित शोक सभा के दौरान चिहिृृत राज्य आंदोलनकारी समिति के नगर अध्यक्ष उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा कि धुमाकोट बस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार विभागों के प्रति कोई कार्रवाई नहंीं की गई है। जबकि कुछ अधिकारियों को दायित्व से हटा कर औपचारिकता निभाई गई है। समिति ने मुख्यमंत्री से मांग दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। शोक सभा में केदार सिंह बिष्ट, जेपी पुरी, प्रेमदत्त नौटियाल, मदन मोहन नौटियाल, ध्रुवप्रकाश बंगवाल, सुनीता पंवार, सावित्री झिंक्वाड़, लक्ष्मी गुप्ता, होशियार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें