फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

मेडिकल एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में गंगा तटों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरिओम प्रसाद के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के सभी चिकित्सकों ने त्रिवेणीघाट परिसर में एकत्रित होकर सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आस्थापथ पर पॉलिथीन व कूड़ा करकट एकत्रित किया।
बताया गया कि स्वच्छता अभियान के बाद एसोसिएशन की ओर से देहरादून रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से डा. हरिओम प्रसाद को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा डा. यूएस खरोला को सचिव और डा. अमित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से डा. आरएस पुरी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. ऋतु प्रसाद, डा. अनीता, डा. बीएम सोनी, डा. विजय जोशी, डा. विनोद पुरी, डा. हरीश द्विवेदी, डा. अजय गैरोला, डा. राजेश, डा. सावित्री उनियाल, डा. प्रियंका, डा. अजय गर्ग आदि मौजूद थे।
जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें