फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बस्तियां खाली करने को तीन दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

बरसात में नदियों के तटों से अवैध बसावट को हटाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को सिंचाई विभाग ने गंगा और चंद्रभागा नदी के किनारे झोपड़ियां डालकर अवैध रूप से बसे करीब 50 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें नदी के किनारों से हटने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। चेताया कि वह स्वयं नहीं हटे, तो पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें जबरन हटाया जाएगा।
सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी एसके ममगाईं सोमवार को नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ चंद्रभागा नदी किनारों पर झोपड़ियां डालकर बसे लोगों के पास पहुंचे। उन्होंने विभाग की ओर से करीब 50 लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर क्षेत्र से खुद हटने का अल्टीमेटम दिया। विभागीय अधिकारियों के अवैध बस्ती में पहुंचते ही वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई लोग झोपड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी ने बताया कि चंद्रभागा और चंद्रेश्वरनगर इलाके में भी गंगा किनारे अवैध रूप से रहने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। बताया कि मानसून में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता । लिहाजा, जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर अवैध बसावट को हटाया जा रहा है। बताया कि तीन दिन में अवैध बस्तियों को लोग खाली नहीं करते हैं, तो प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन झोपड़ियों को खाली कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ लेखपाल सतीश नेगी, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सचिन रावत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें