फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट फतह करने वाले पुलिस दल को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले उत्तराखंड के पांच सदस्यीय पुलिस दल को सम्मानित किया गया। सोमवार को तहसील रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से अध्यक्ष कपिल गुप्ता व सचिव आशू डंग ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान मनोज सिंह रावत, सूर्यकांत उनियाल, मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल और वीरेंद्र काला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वतारोहियों के जज्बे का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने नए अध्यक्ष आशू डंग के साथ ही सचिव श्रेयांश जैन और कोषाध्यक्ष अमित सूरी को पिन पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन ललित मोहन मिश्र ने कहा कि क्लब बीते कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को तत्परता से आगे बढ़ा रहा है। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन अजय सिंघल ने क्लब की ओर से समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और क्लब की आठ विंगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महेश किंगर, विशाल संगर, नवीन गांधी, अंकित कालरा, हरजीत सिंह, घनश्याम डंग, जगमीत सिंह, दीपेश कोहली, मयूर लांबा, मुकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रवि अग्रवाल, तरुण प्रभाकर, विकास ग्रोवर, श्रवण सूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें