कर्णप्रयाग। विक्टोरिया क्रास विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग में सुविधाएं जुटाने के लिए पूर्व छात्र आगे आए हैं। विद्यालय के तीन पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। विद्यालय को 100 साल पूरे होने की एवज में छात्र इस काम में जुटे हैं।
विद्यालय के शताब्दी समारोह समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने बताया कि इस साल स्कूल के शताब्दी वर्ष आयोजन पर पूर्व छात्रों ने विद्यालय में सुविधाएं जुटाने की पहल की है। इनमें दिल्ली में चीफ इंजीनियर मोहन केडियाल, इनकमटैक्स कमिश्नर रहे देवी प्रसाद सेमवाल और पूर्व आईएएस रहे हेम पांडे ने विद्यालय में अनुशासन के साथ ही कक्षा कक्षों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बना रहे इसके लिए विद्यालय में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। उन्होंने ने बताया कि अभी अन्य पूर्व छात्रों ने भी स्कूल में कई अन्य सुविधाएं जुटाने की बात कही है।