फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषित महिलाओं की सहायता में जुटा है संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

--------------------
महिलाओं को सम्मानित करेगा भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट
पांच अगस्त को स्थापना दिवस के मौके पर होगा आयोजन
ऋषिकेश। भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट का स्थापना दिवस पांच अगस्त को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर सामाजकि कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को भारतीय नारी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागार में संगठन अध्यक्ष मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया। मुकेश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई महिलाओं को अपने हक व कानून की जानकारी नहीं होने से न्याय नहीं मिल पाता है। इसी वजह से महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संगठन के स्तर पर नारी पंचायत कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य शोषित महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी सहायता करना है। इसी क्रम में संगठन इकाई एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पांच अगस्त को स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगा। बैठत में राजेश रानी, सीमा खुराना, अंशु आहूजा, कमलेश कपरुवाण, रमा रावत, सीमारानी, सोनी खुराना, भावना किशोर, ऋतु शर्मा, प्रतिभा चौधरी, शिवानी जायसवाल, दीपा पाल, अंजू रस्तोगी, रीना भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें