श्रीनगर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिनेश चंद्र मैखुरी की ओर से यह जिम्मेदारी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश चंद्र चमोला को सौंप दी गई है।
रविवार को कल्याणेश्वर धर्मशाला में आयोजित बैठक में दिनेश चंद्र मैखुरी ने कहा कि अखिलेश चंद्र चमोला के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर गायत्री परिवार शाखा श्रीनगर की संयोजिका प्रेमलता कालड़ा ने कहा कि चमोला को मिली जिम्मेदारी से छात्रों को इस परीक्षा में सम्मलित होने की और अधिक प्रेरणा मिलेगी। आयोजित बैठक में चमोला ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर मंच देने के लिए प्रयास करना है। इस मौके पर वासुदेव कालड़ा, आशा बिष्ट, सुनीता उनियाल, सिद्धार्थ कालड़ा, शकुंतला रावत, सुशीला रौथाण आदि मौजूद थे।