फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के साथ सीएम का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा के साथ हुए मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फुंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका के साथ मुख्यमंत्री के व्यवहार को गैर जिम्मेदाराना बताया और निंदा की है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया जनता के साथ तानाशाही व्यवहार कर रहे है। अध्यापिका के साथ अनुचित व्यवहार से देवभूमि की मातृशक्ति का अपमान हुआ है। कांग्रेस पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से राज्य में असंतोष का वातावरण पनपने लगा है। शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है। पुतला फूंकने वालों में मनमोहन नौटियाल, मनीष यादव, राहुल सैनी, अखलाक साबरी, प्रियेश वर्मा, स्वतंत्रता बिष्ट, आशिक, महेश रावत, अकरम अली, राजेश गुरुंग, सौरभ प्रजापति, हनीफ आजाद, रजत, धीरेंद्र चौहान, राजेश शिंगारी, सुंदर सिंह लोधी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अनीस अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें