फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रीकोट में समर मेले का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट में स्व. रणजीत सिंह भंडारी स्मृति समर मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले में खेल तमाशों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीकोट शनिदेव मंदिर मैदान में आयोजित हो रहे समर मेले का शुक्रवार देर शाम उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल ने कहा कि मेले किसी भी क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर होते हैं। मेलों को प्रोत्साहित व संरक्षित करने के लिए सबको आगे आना होगा। श्रीकोट में पहली बार आयोजित हो रहे मेले के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग मेला स्थल पर पहुंचे। मेले में खेल तमाशों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेला 15 जुलाई तक आयोजित होगा। मेला आयोजक समिति के संजय कुमार फौजी ने मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की। उद्घाटन अवसर पर निवर्तमान ग्राम प्रधान राजेश्वरी रावत, पुरुषोत्तम चौहान, गिरीश पैन्यूली, बासुदेव कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें