श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्थाओं मेें बदलाव किया गया है। सहायक कुलसचिव (एआर) प्रशासनिक, एकाउंट व स्टोर डा. विनीता नेगी से उक्त कार्यभार हटाकर उन्हें एआर हॉस्टल के साथ ही सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष का चार्ज दिया गया है। जबकि एआर शैक्षणिक, हास्टल व लाइब्रेरी जगदीप सिंह को एआर प्रशासनिक, एकाउंट व स्टोर की जिम्मेदारी दी गई है। उनको लोक सूचना अधिकारी का भी जिम्मा दिया गया है। जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर डा. सोमेंद्र सारंगी को सहायक रजिस्ट्रार शैक्षणिक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रार सिंह ने बताया कि अभी अन्य विभागों में भी बदलाव किए जाएंगे।