फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर उपश्रमायुक्त से मिलें प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। औद्योगिक क्षेत्र लालतप्पड़ में कार्यरत ठेका श्रमिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को उपश्रमायुक्त से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। ठेका श्रमिकों ने औद्योगिक क्षेत्र लालतप्पड़ की एक निजी कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनवर सिंह नेगी और भाजयुमो के संदीप सिंह नेगी ने उपाश्रमायुक्त को बताया कि माजरी ग्रांट के लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी नियमानुसार सुविधा न देकर श्रमिकों का शोषण कर रही है। ठेका श्रमिकों को माह में 5 से 10 दिनों तक अनिवार्य अवकाश दे दिया जाता है। इससे उन्हें केवल तीन से चार हजार ही मिल पाते हैं जो आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा अन्य औद्योगिक इकाईयों के जिम्मेदार लोग ठेका श्रमिकों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में पवन, अमित, रवि, सन्नी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें