फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक बाधित रहा जोशीमठ-मलारी हाईवे, वाहनों की आवाजाही रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। चीन सीमा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे भूस्खलन के कारण सुरांईथोटा में छह घंटे तक बंद रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बारिश के दौरान सुरांईथोटा में चट्टान से भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया। स्थानीय लोगों को वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर बीआरओ के अधिकारी और मजदूर मौके पर पहुंचे। मशीनों के जरिए हाईवे पर आए बोल्डर और मलबे को हटाया गया और दोपहर दो बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सुरांईथोटा में चट्टानी भाग से मलबा और पत्थर बारिश होते ही हाईवे पर आ रहा है। प्राथमिकता के आधार में यहां मजदूर और मशीनों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें