गोपेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2017 में बालक/बालिका की 800 मीटर दौड़ में जिले के विजेता खिलाड़ियों को दो जुलाई को स्कूटर बांटे जाएंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश दीपक ने बताया कि राज्य स्तर पर 800 मीटर दौड़ में जिले की अनीषा व राहुल गौड़ (घाट), प्रीति रावत, राकेश कुमार (नारायणबगड़), शालिनी (दशोली), रूपा (कर्णप्रयाग), मुकेश रावत (थराली) और प्रेम सिंह (गैरसैंण) को दो जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्कूटर बांटे जाएंगे।