फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए कर्णप्रयाग में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग के लिए मोरी से मुनस्यारी तक यात्रा पर निकले प्रवीण सिंह के आंदोलन को व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान पेट्रोल पंप से लेकर मुख्य बाजार और सिमली रोड तक गैरसैंण के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

नशा नहीं रोजगार दो संगठन के प्रवीण सिंह ने मोरी से मुनस्यारी तक गैरसैंण राजधानी के लिए लोगों का समर्थन जुटाने के लिए यात्रा शुरू की है। इसके लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे प्रवीण सिंह के आंदोलन के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रवीण ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की लड़ाई पहाड़ के विकास के लिए लड़ी गई और पहाड़ का विकास गैरसैंण से ही संभव है। ऐसे में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस दौरान प्रवीण सिंह के साथ कुमाऊं के राज्य आंदोलनकारी महेश पांडे भी शामिल थे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीश सती, ईश्वरी मैखुरी, भारती मिंगवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता वीरेंद्र मिंगवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, संजय रावत, विक्रम नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम सिंह मिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें