फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते हुए डूबा असिस्टेंट मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। वाराणसी निवासी व निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर शिवपुरी में गंगा में नहाते हुए डूब गए। उनकी महिला साथी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से गंगा में तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक मैनेजर का कुछ पता नहीं लग पाया था।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित खंजूरी, ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी (25) वर्षीय ऋषभ जिंदल पुत्र देवेंद्र नारायण जिंदल बुधवार को देहरादून की महिला साथी के साथ शिवपुरी पहुंचे थे। दोनों दोपहर में करीब दो बजे गंगा में नहाने के लिए पहुंचे थे। किनारे पर नहाते हुए ऋषभ गहरे पानी डूब गए। उनकी महिला साथी ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिवपुरी चौकी प्रभारी अशोक कश्यप एसडीआरफ और जल पुलिस जवानों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऋषभ की तलाश में देरशाम तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर उनका कुछ पता नहीं लगा। बताया गया है कि ऋषभ पुणे में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा। बृहस्पतिवार को फिर से गंगा में उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को बिना बताए पहुंचे थे शिवपुरी
ऋषिकेश। शिवपुरी में ऋषभ जिंदल के साथ घूमने पहुंची देहरादून स्थित क्लेमेंटटाउन निवासी 21 वर्षीय युवती परिजनों को बिना बताए घर से पहुंची थी। खास बात यह है कि ऋषभ के परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा शिवपुरी, ऋषिकेश घूमने गया है। ऋषभ के डूबने के बाद जब मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने दोनों के परिजनों से बात की, तो वह दंग रह गए। बकौल, थानाध्यक्ष युवती के परिजनों ने बताया कि बेटी तो घर से कोचिंग के लिए निकली थी, जबकि ऋषभ के पिता देवेंद्र नारायण जिंदल का कहना था कि उन्हें बेटे ने बताया ही नहीं कि वह शिवपुरी जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऋषभ ने मुनिकीरेती से बाइक किराए पर ली और इसके बाद दोनों शिवपुरी में गंगा किनारे पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें