फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. निशंक यूक्रेन में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को पर्यावरण संरक्षण के लिए यूक्रेन में योग फाउंडेशन ऑफ यूक्रेन ने सम्मानित किया है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में मंगलवार को योग फाउंडेशन ऑफ यूक्रेन की ओर से आयोजित समारोह में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को हिमालय व गंगा के पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए समर्पित अभियान स्पर्श गंगा के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक कुमार आनंद ने कहा कि निशंक द्वारा हिमालय और गंगा संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। योग फाउंडेशन की अध्यक्ष माता सती ने कहा कि राजनीति और साहित्य के साथ ही निशंक की ओर से चलाया जा रहा गंगा और हिमालय के लिए पर्यावरण अभियान वर्तमान में संपूर्ण विश्व की जरूरत बन गया है।
विज्ञापन

यूक्रेन में भारतीय राजदूत मनोज भारती ने कहा कि भारत के उत्तराखंड से निकल कर आया पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश मानव कल्याण के लिए है। जिसका समर्थन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर निशंक की पुस्तक सफलता के अचूक मंत्र के रूसी अनुवाद का विमोचन भी किया गया। इस दौरान यूक्रेन सोलर के अध्यक्ष अनातोली क्रावतसोव ने कहा कि इस पुस्तक का प्रसार न केवल यूक्रेन ही नहीं बल्कि सोवियत संघ से बने सभी देशों में किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें