श्रीनगर। उफल्डा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन पर प्लस्तर करने के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बुधवार को उफल्डा गांव में निर्माणाधीन भवन में प्लस्तर के लिए बनाया गया ढांचा अचानक टूट गया, जिससे प्लस्तर कर रहे मजदूर गिर पड़े। एसआई पीएस बुटोला ने बताया कि गिरने से सर में चोट लगने के कारण मजदूर सुखल प्रसाद (40) पुत्र ठठू प्रसाद निवासी रामघाट मंदिर त्रिलोकपुर खुर्द जनपद कुशीनगर की मौके पर ही मौत गई, जबकि अफसर आलम पुत्र अमरुदीन निवासी खानका बस्ती बीरपुर किसनगंज बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया।