देवप्रयाग। कुंभ नगरी में ग्रामीणों के विरोध के बाद भी शराब की दुकान खोले जाने पर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की ओर से अगले सप्ताह शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी। कहा कि मामले में आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी के आदेश को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। इस मौके पर आयोजित बैठक में युवा तीर्थपुरोहित संगठन, ग्राम बचाओ संघर्ष समिति व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो ने शासन प्रशासन से शीघ्र शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की है।