फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेय जल संकट को लेकर सैनिक कलोनी के लोगों ने किया जल संस्थान कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। नगर के सैनिक कालोनी में एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों और कार्यरत फीटर की लापरवाही के चलते एक माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मान सिंह सेवानिवृत्त सूबेदार के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कैप्टन मोहन प्रसाद (सेनि.), जमन सिंह, कुंदन सिंह गुर्साइं, महानंद थपलियाल, केशर सिंह, जगदीश, पार्वती देवी, मंजूद देवी, सुनीता देवी आदि ने कहा कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से अनियमित पेयजल आपूर्ति बनी है। ऐसे में प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत करने और कार्यरत फीटर को बदलने की मांग उठाई। जल संस्थान के अवर अभियंता यशपाल सिंह बिष्ट ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें