फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-नैनीताल मोटर मार्ग बना खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे के सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की दशा नहीं सुधरी है। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर सफर करना खतरनाक बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने जल्द ही सड़क की हालत नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी हरीश सती, विनोद डिमरी, सुभाष चमोली, योगेंद्र प्रसाद, दिवस्पति खंडूड़ी, मनोज सेमवाल आदि ने बताया कि विगत वर्ष कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे के सुधारीकरण और डामरीकरण पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की गई थी, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं होने से पाडली से सिमली तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों में गिरकर कई बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। यही नहीं दो वर्षों में औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली से बाजार तक नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है, इससे सड़क के किनारे बरसाती पानी का जमाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लोनिवि के एनएच खंड रुद्रप्रयाग के सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने बताया कि उन्होंने कर्णप्रयाग से दिवालीखाल तक हाईवे पर नालियों और कॉजवे के निर्माण के लिए शासन को तीन करोड़ का इस्टीमेट बनाकर भेजा है। बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें