फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों को हक दिलाएगी कांग्रेस : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों का हक मिलना ही चाहिए। विधानसभा सत्र के दौरान मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार के हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान से हक मिलना चाहिए। राज्य गठन के 18 साल बाद भी राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने में सभी सरकारें नाकाम रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य की स्थायी राजधानी के संबंध में कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। गैरसैंण में विधानसभा भवन और ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र के संचालन में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। इस दौरान क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने के आश्वासन दिया। इस मौके पर सम्मान समारोह समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस प्रदेश को स्मृति चिह्न भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, राज्य निर्माण सेनानी घोषित करने, चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन आदि मांगों पर विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पारित कराने और उसे कानून का रूप दिलाने की मांग की है। सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश सचिव राजपाल खरोला, अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, मंडी समिति के अध्यक्ष रामविलास रावत, सूरज गुल्हाटी, जयपाल जाटव, हिमांशु बिजल्वाण, सनत शास्त्री, विजयपाल रावत, शिवमोहन मिश्रा, मधु सेमवाल, सरोजनी थपलियाल, मंजू भट्ट, सरला नेगी, बीना बहुगुणा, शांता राणा, विक्रम भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें