फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर क्षेत्र में विगत तीन सप्ताह से दूषित पेयजल आपूर्ति होने पर स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। आक्रोशित लोगों ने गढ़वाल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता (ईई) को ज्ञापन सौंप शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू की मांग की है। जल्द आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के शांति बाजार, गढ़ी, धर्मपुर आदि कई स्थानों पर विगत तीन सप्ताह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते कहा कि क्षेत्र में दूषित जल की आपूर्ति होने से संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। कहा कि लोग हैंडपंपों, प्राकृतिक जलस्रोतों व नदी से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे है। स्थानीय निवासी आलोक तैलंग, कमलेशचंद्र, उदय सिंह, अनिरुद्ध, अतुल भट्ट, जगदीश भट्ट, अनिल गोयल, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि टैंकों में फिल्टर की व्यवस्था न होने से क्षेत्र में लगातार दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। दूसरी ओर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बारिश से योजना के टैंक व पाइप लाइनों में मिट्टी जमा हो गई थी, जिनकी सफाई का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें