जोशीमठ। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा ने इस बार रफ्तार पकड़ी है। एक माह में 91524 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब पहुंचे जबकि विगत वर्ष एक माह में 89450 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब पहुंचे थे। हेमकुंड में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है।
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुले थे। तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से गुरुद्वारा कमेटी भी उत्साहित है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। आपदा के बाद यह पहला मौका है जब एक माह में ही तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख के करीब पहुंची है।