फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाई में मिला डंपर चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऑल वेदर रोड में कार्य कर रहे डंपर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में खाई में पड़ा हुआ मिला है। साकनीधार के समीप कार्य कर रहे डंपर चालक विजय कुमार पुत्र लाल चंद निवासी फतेहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का शव करीब 150 मीटर गहरी खाई में पड़ा हुआ मिला। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब कई देर तक विजय कुमार काम पर नहीं पहुंचा तो उसके साथ काम करने वालों ने उसकी तलाश शुरू की। साथियों को विजय कुमार खाई में पड़ा हुआ दिखा। सूचना पर पहुंची आपदा राहत की टीम ने शव को खाई से निकाला। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें