फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नैथानी ने शराब की दुकान खोले जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग में शराब की दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध किया है। कहा कि कुंभ नगरी से शराब की दुकान को हटाए जाने के लिए कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर देवप्रयाग पहुंचे पूर्व शिक्षा व पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने यहां शराब की दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध किया। मंत्री ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने श्रद्धा व आस्था के केंद्र देवप्रयाग की महिमा को धूमिल करने का काम किया है। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में देवप्रयाग को कुंभ नगरी घोषित करने व राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान की स्थापना कर यहां के शैक्षणिक व धार्मिक महत्व को विशेष पहचान दिलाई है, लेकिन भाजपा सरकार ने यहां शराब की दुकान खुलवाकर स्थान के महत्व को धूमिल करने का काम किया है। मंत्री ने चेतावनी दी है, कि शीघ्र क्षेत्र से शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो स्थानीय लोगों के साथ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें