कर्णप्रयाग। जन प्रतिनिधियों ने सीएचसी कर्णप्रयाग में तैनात सर्जन डा. राजीव शर्मा और महिला चिकित्सक डा. उमा शर्मा के स्थानांतरण को रोकने के लिए एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापार संघ लंगासू के कैलाश खंडूड़ी, लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह आदि ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं के केंद्र बिंदु कर्णप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डा. राजीव शर्मा और डा. उमा शर्मा 27 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा यदि दोनों चिकित्सकों का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो वृहद आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा।