फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमानीवाला में पेयजल संकट, भटकते रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
विज्ञापन

गुमानीवाला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण सोमवार को पूरे दिन परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है, लेकिन जलसंस्थान इस ओर लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति नहीं होने से उनका सारा कामकाज ठप हो गया है। उधर, इस बाबत विभागीय अवर अभियंता हिमांशु असवाल ने बताया कि बिजली बाधित होने के कारण क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो पाई है। यही स्थिति हरिधाम कॉलोनी में भी बनी रही, जिसके कारण लोगों को दिनभर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर ओम विहार कॉलोनी नंबर-तीन, पांच, छह व सात में बीते मई से पानी की समस्या बनी हुई है। समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत व उपाध्यक्ष मोहन गिरि ने जल संस्थान के अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मई माह से कॉलोनी के लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। क्षेत्र में कम क्षमता की पेयजल लाइन बिछाई गई है। आबादी का घनत्व बढ़ने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, मगर विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कॉलोनी के नागरिकों ने इस मामले में जल्द आंदोलन की चेतावनी दी है। मांग करने वालों में उमराव सिंह, पूर्णानंद भट्ट, खेम सिंह बिष्ट, डीआर गौड़, राकेश मोहन, बिंदु गैरोला, कमलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें