फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को नहीं मिली बसें, बढ़ी परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में सोमवार को यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ने से परिवहन निगम के बस अड्डे पर अव्यवस्था फैल गई। पर्याप्त बसें नहीं मिलने से यात्रियों को गर्मी में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए निगम प्रशासन यूपी रोडवेज की बसें लगानी पड़ी। यात्रियों को ढोने के लिए ऋषिकेश डिपो की 70 बसें भी कम पड़ गई।
विज्ञापन

निगम के एजीएम पीके भारती ने बताया कि वीकेंड होने के चलते सिर्फ ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि अन्य डिपो में भी इस प्रकार की समस्या बनी हुई है। बताया कि यात्रियों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए यूपी रोडवेज की बसों को निर्धारित समय से पहले ही नंबर पर लगाया गया, जिसके बाद यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बताया कि तीन से चार दिनों तक यह दिक्कत बनी रह सकती है। इसके बाद हालात स्वत: ही सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें