फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट शिविर में जानी प्रतिभागियें ने खेल की बारिकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

क्रिकेट क्लब डोईवाला की ओर से आयोजित किए गए ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न तकनीकियों के बारे में दक्ष किया गया। शुगर मिल रोड़ स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में अंडर-19 के 55 खिलाड़ियों को खेल से बारीकियों के बारे में दक्ष किया गया। अंतिम दिन विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी की विभिन्न तकनीकियां सिखाई। साथ ही खेल भावना से जीत के लिए प्रयास करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

समापन पर क्लब अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों को उचित अवसर मुहैया कराने के लिए संगठन प्रयास करेगा। पहले प्रयास में 55 क्रिकेट खिलाड़ी लाभान्वित हुए हैं। कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे। समापन पर सचिव आनंद बोरा, अमनजीत सिंह बिट्टा, रजत लोधी, भानू प्रताप, शिवम प्रवीण कन्नौजिया, सतीश लोधी, गौतम साहनी, मधु आर्य, किरण अरोड़ा, फूल सिंह, राकेश कुमार, वरुण, अमरजीत सिंह, सोबन रावत और जसविंदर डाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें