आदिबदरी। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों को नेशनल ताइक्वांडो समिति प्रशिक्षण देकर उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगी।
रविवार को बदरीनाथ यात्रा पर जाते हुए आदिबदरी पहुंचे नेशनल ताइक्वांडो समिति के महासचिव जावेद खान ने बताया कि इस वर्ष नवंबर में देहरादून में इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य के प्रत्येक जनपद और तहसील स्तर पर ताइक्वांडो कमेटियों का गठन कर यहां के युवाओं को इससे जोड़कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे सोमवार को जिला प्रशासन और खेल संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हीना हबीब भी मौजूद थीं।