फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार से शराब की दुकान हटाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। स्थानीय लोगों ने चांदनीखाल सड़क पर स्थापित अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध किया है। लोगों का कहना है, कि शराब के बढ़ते प्रचलन से युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से दुकान का आवंटन रद्द करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पोखरी के विनायकधार में चांदनीखाल सड़क पर अंग्रेजी शराब की दुकान का संचालन हो रहा है। दुकान का संचालन मुख्य बाजार में होने के कारण शाम होते ही क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कांता नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिधर पंत, प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रकाश सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन लाल, संदीप बर्त्वाल, सुरेंद्र नेगी, माहेश्वरी देवी, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी और विधायक प्रतिनिधि रमेश चौधरी ने जिला प्रशासन के साथ ही बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट से शीघ्र शराब की दुकान को हटाने की मांग उठाई है। मांग पूरी न होने पर शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें