फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेथा के समीप संदिग्ध अवस्था में मृत मिला ट्रक का हेल्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा के समीप ट्रक का हेल्पर संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे में मृत मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक के सीने में वाहन के टायर के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकेश से तीन ट्रक पीपलकोटी के लिए सामान लेकर चले थे। दिन के वक्त तीन ट्रकों में के चालक व हेल्पर आराम करने के लिए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा के समीप रुके थे। पुलिस के अनुसार, तीनों ड्राइवर एक ट्रक में और दो हेल्पर अन्य दो ट्रकों में सो गए। शाम पांच बजे ट्रक चालकों को किसी ने बताया कि सड़क किनारे उन्हीं के साथ का एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। चालकों ने बताया उक्त युवक आदिल अहमद (19) पुत्र मुस्ताक अहमद मीर, जम्मू-कश्मीर के चालां तहसील बोनियर जिला बारामुला का रहने वाला था और ट्रक में हेल्पर का काम करता था। दूसरी ओर चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि उक्त युवक को मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। युवक के पिता ने यहां आने में असमर्थता जताई थी। इसलिए उसके शव को उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें