फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट में कूड़ा डालने पहुंचे वाहनों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध पर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्लांट के गेट पर पहुंच नगर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। देर शाम तक प्लांट के गेट पर कूड़ा डालने पहुंचे वाहनों को रोक कर रखा। इस दौरान लोगों ने प्लांट से उठ रही दुर्गंध पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पछवादून जन कल्याण संगठन के सचिव रविंद्र भट्ट ने कहा कि बीते चार जून को विधायक सहदेव पुंडीर की मध्यस्तता में एडीएम के साथ हुई वार्ता में शीघ्र प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक लगाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। लोगों का घरों में दूभर रहना हो रहा है। इसके साथ ही लोग सांस की बीमारी के शिकार भी हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सचिव रविंद्र भट्ट, पारस थापा, रजनी चतुर्वेदी, प्रेम सिंह नेगी, रमेश चंद्र बमराड़ा, जगदीश पाल, तीरथ गैरोला, मकर सिंह नेगी, सुनीता कैंतूरा, राधा, विमला रौथण, रेवती जुयाल, पुष्पा, सुनीता, उमा देवी, बीना बमराड़ा, चंपा देवी, रेखा भट्ट, सरिता देवी, मुन्नी देवी, शिव देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें