फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 के दंगा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
ऑल इंडिया सिक्खस मुजफ्फराबाद (पीओके) माइग्रेट बिरादरी सुधार एवं वेलफेयर सोसाइटी ने विकासनगर में रहने वाले 1984 के दंगा पीड़ितों को भी मुआवजा देने की मांग की है।
सोसाइटी के अध्यक्ष हरबंश सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए पंजाब और यूपी सरकार के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया है। दंग में यूपी में रहने वाले कई सिक्ख परिवारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। विकासनगर में कई दंग पीड़ित परिवार रह रहे हैं। यूपी और पंजाब सरकार की तरह प्रदेश सरकार को भी दंगा पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए। कहा जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मुलाकात कर मुआवजा देने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि 34 वर्ष बाद भी पीड़ितों को न तो न्याय मिला और नहीं मुआवजा दिया गया। कहा कि शीघ्र पीड़ित परिवारों की सूची तैयार कर राज्य के मुख्यमंत्री से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी दंगा पीड़ित 1984 में हुए दंगों के दौरान नुकसान के दस्तावेज उनके पास जमा करा दें। जिससे मुआवजा की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें